देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउण्डेशन द्वारा ये वाहन उत्तराखण्ड पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु दिये जा रहे हैं। हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को 101 वाहन प्रदान किये जा रहे हैं। शुक्रवार को 21 वाहन प्रदान किये गये। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, माता मंगला, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु पुलिस को उपलब्ध कराये गये वाहनों के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए काफी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट पुलिस की जो परिकल्पना की है, इस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। इससे उत्तराखण्ड पुलिस को जन सेवा के करने में और सुगमता होगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…