मसूरी : शहर के किंक्रेग के समीप एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 17.12.2021 को समय 04.15 बजे प्रातः थाना कोतवाली मसूरी में एक युवक शिवम कोहली पुत्र विरेन्द्र कोहली द्वारा पत्र दिया गया जिसमें शिवम द्वारा अपने पिता विरेन्द्र कोहली पर अपनी माता सुशीला देवी को जान से मारने की नियत से पैट्रोल डालकर जलाने तथा सुशीला देवी के गम्भीर रूप से घायल होने सम्बन्धित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर मु0अ0सं0 53/2021 धारा 307/326 आरोपी विरेन्द्र कोहली के खिलाफ पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र पुरी द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना/अभियोग की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीगणों को प्रेषित की गयी । घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। उक्त क्रम में तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरप्तारी हेतु दबिश दी गयी जिसके पश्चात आरोपी को आज दि0- 17.12.21 को किंक्रेग मसूरी से गिरप्तार किया गया व आरोपी को समय से न्यायालय पेश किया जायेगा।
नाम पता आरोपी – विरेन्द्र कोहली पुत्र शेर सिंह, निवासी नगरपालिका क्वार्टर किंगक्रेग मसूरी देहरादून।
पुलिस टीम – उ0नि0 नरेन्द्र पुरी, कानि0 शैलेन्द्र, कानि0 संजय।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…