मसूरी – कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर योजनाओं के श्रेय लेने का आरोप।

मसूरी : एक होटल के सभागार में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार कॉग्रेस के शासनकाल में प्रस्तावित योजनाओं का श्रेय ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा मसूरी में पार्किंग का निर्माण एवं यमुना मसूरी पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया था और भाजपा इन योजनाओं को अपना बताकर श्रेय ले रही है।
पत्रकारों से बातचीत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में पर्यटन मंत्री द्वारा आनन-फानन में जॉर्ज एवरेस्ट का लोकार्पण किया इस कार्यक्रम में ना तो सामाजिक ना ही राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सिर्फ चुनावी समर को देखते हुए आधे अधूरे कामों का लोकार्पण कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों का विरोध नहीं करती है लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए कार्यों को जनता के सामने लाना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री के मसूरी आगमन पर उन्होंने कहा कि मसूरी वासियों के लिए गर्व की बात है और उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री मसूरी के विकास के लिए कई घोषणाएं करेंगे ताकि मसूरी के विकास में मील का पत्थर साबित हो सके। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मसूरी विधायक के पास कोई भी ऐसी उपलब्ध नहीं है जिसे वे जनता को बता सकें ना ही उन्होंने अभी तक अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। क्योंकि रिपोर्ट कार्ड में जनता को बताने के लिए कुछ है ही नहीं। मसूरी विधायक केवल अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं जिससे जनता में भारी आक्रोश है इसका जवाब जनता आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंक कर देगी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago