मसूरी – पालिका सभासद गीता कुमाई ने किंक्रेग में करवायी शौचालय की सफाई।

मसूरी : नगर पालिका सभासद गीता कुमांई ने किंक्रेग में सार्वजनिक शौचालय की सफाई पालिका के माध्यम से करवाई। वहीं एमपीजी कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील पंवार से मुलाकात कर कॉलेज के शौचालयों की सफाई करवाने व कालेज परिसर में पड़ी गंदगी को साफ करने का भी निर्णय लिया।


सभासद गीता कुमाई ने कहा कि किंक्रेग पर नगर पालिका का सार्वजनिक शौचालय है जो किसी एक संस्था को चलाने के लिए दिया गया है लेकिन वहां पर किसी के न होने से शौचालय बहुत गंदा हो गया था व लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। जबकि किंक्रेग मुख्य मार्ग पर है तथा वहां पर पर्यटकों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है लेकिन शौचालय गंदा होने से मसूरी का संदेश गलत जा रहा है। ऐसे में उन्होंने नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को बुलाकर शौचालय की सफाई करवाई वहीं जिस संस्था को शौचालय दिया गया है उनसे वार्ता कर तय किया गया कि वहां पर एक सफाई कर्मी बैठेगा। वहीं उन्होंने एमपीजी कालेज जाकर प्रधानाचार्य डा. सुनील पंवार से भी मुलाकात की जिसमें बताया गया कि कालेज के शौचालय भी खराब स्थिति में है व कालेज परिसर में गंदगी हो रखी है इस पर सभासद गीता कुमाई ने कालेज के शौचालय की सफाई करवाने व कालेज परिसर में पड़ी गंदगी को भी साफ करने का निर्णय लिया व शीघ्र कालेज में भी स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। उन्होनेे इस मौके पर किंक्रेग के लोगों का आहवान किया कि वे स्वच्छता को बनाये रखें व शौचालय को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago