मसूरी : ओमीक्रोन संक्रमण व कोरोना के बढते मामले को देखते हुए 27 दिसंबर से होने वाला विंटर लाइन कार्निवाल स्थगित कर दिया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों से लगातार प्रदेश में ओमीक्रोन संक्रमण व कोरोना संक्रमण के मामले के दृष्टिगत प्रशासन ने 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल को जनता के हित में व वायरस को रोकने के लिए स्थगित कर दिया गया है।
मालूम हो कि पहाड़ों की रानी में गत दो वर्ष बाद विंटर लाइन कार्निवाल करवाने के लिए प्रशासन ने निर्णय लिया था भले ही इस बार सांकेतिक रूप से तीन दिन का किया जाना था जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी व संबंधित विभागों व सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से बात हो गई थी वहीं खेल करवाने के लिए खेल संघ से भी बात हो गई व पूरी तैयारी के साथ कार्निवाल का शुभारंभ होना था लेकिन प्रदेश में ओमीक्रोन के बढते मामले देख कार्निवाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर मामले बढते रहे तो शासन रात्रि में लॉक डाउन करने का निर्णय भी ले सकता है। कार्निवाल स्थगित होने से जहां व्यापारियों में मायूसी छा गई है वहीं कार्निवाल की तैयारी कर रहे संगठनों व सांस्कृतिक दलों में भी मायूसी है। लेकिन संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी कदम उठाना उचित है।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…