देहरादून : सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इण्टर कालेज बुरांसखण्डा में प्रयोगशाला कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, पुस्तकालय कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया। समग्र शिक्षा अभियान (माध्यमिक) के माध्यम से स्वीकृत 55 लाख रुपये की लागत से छात्र-छात्राओं को उन्नत शिक्षा ढ़ाचा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयोगशाला, कम्प्यूटर कक्ष, पुस्काल तथा अन्य निर्माण कार्य किए गए हैं।
शनिवार को देहरादून के रायपुर विकासखण्ड अर्न्तगत राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज बुरांसखण्डा में विद्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में विकास योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाया जाए। विद्यालय परिसर में प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा कम्प्यूटर सुविधाओं से छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षण का लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि छात्रों को पठान पाठन के लिए वह हर सुविधा मिले जिसके वो हकदार हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आगे भी वह विद्यालय के लिए 100 इकाई फर्नीचर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे, विद्यालय की पुराने भवन की मरम्मत करवाने तथा विद्यार्थियों के लिए कोट और जूते भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।, और इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान कैबीनेट मंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार राजेन्द्र भट्ट को एक लाख रूपये एवं संगीता देवी को दो लाख रूपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किये गए, यह सहायता राशि ‘‘पण्डित दीन दयाल उपाध्याय एक्शन एंव रिसर्स सोयाईटी’’ के सौजन्य से प्रदान की गई।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल मैलवाल, ग्राम प्रधान विजय नौटियाल, अनुज कौशल, सुन्दर सिंह पयाल, ब्रहम दत्त जोशी, राजू भट्ट, अरविन्द तोपवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्दा बल्लभ पंत, खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वराज सिंह तोमर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग उठाई. साथ ही…
रिपोर्ट: सुनील सजवाण थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ के रामलीला मैदान में धार्मिक,…
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…