मसूरी – क्रिसमस एवं नव वर्ष को सादगी के साथ मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी।

मसूरी : राज्य सरकार द्वारा नयी कोरोना गाइड लाइन जारी करते हुए दिशा निर्देशित किया गया है कि क्रिसमस और नववर्ष पर आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए बड़े आयोजनों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी होटल स्वामियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहां गया है।
नव वर्ष के कार्यक्रम को होटल परिसर में ही अधिकतम 100 व्यक्तियों की क्षमता के साथ रात्रि 10 बजे तक मनाने का निर्देश दिया गया है व कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं और यदि कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मालूम हो कि क्रिसमस से लेकर नव वर्ष पर भारी संख्या में पर्यटक मसूरी की ओर रुख करते हैं जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो जाता है ऐसे में सभी को ऐहतियात बरतने करने के लिए कहा गया है। इन दिनों पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद है और नव वर्ष पर पर्यटकों द्वारा एडवांस बुकिंग की गई है और नववर्ष पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है जिससे यहां के व्यापार में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन मसूरी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी होटल स्वामियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है साथ ही आने वाले पर्यटकों से आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाने अथवा डबल डोज वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के बाद ही होटल में कमरा दिया जाए। साथ ही पूरे होटल को सैनिटाइज कर मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

वहीं दूसरी ओर क्रिसमस पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से मसूरी में रौनक लौट आयी है लेकिन कोई भी पर्यटक न ही मास्क लगा रहा है और न ही सोशल डिस्टेंश का पालन कर रहा है। वहीं पुलिस व प्रशासन भी इस ओर कोई सख्ती नहीं कर रही है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

24 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago