मसूरी : देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक परिवार की ओर से पहाड़ी दीपावली ईगास पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को मंच की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच की अध्यक्ष गीता कुमांई ने बच्चों का आहवान किया कि वे अपनी संस्कृति से जुड़ें व उसे आगेे बढाने का प्रयास करें ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति को संजो सके।
माल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष गीता कुमाई ने ईगास पर्व पर आयोजित सांस्कृति संध्या पर कार्यक्रम देने वाले करीब 20 बच्चों को सम्मानित किया जिसमें परी, इशिका, गौरी, ईशिता, रशिका, करिश्मा, शीतल, आंचल, सपना, कोमल, विदुशी, प्रिया व मनीष थे।
इस मौके पर पालिका सभासद गीता कुमाई ने कहा कि संस्था का उददेश्य मसूरी के बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को आगे बढाने व उसको तराशने के साथ ही उनकी रूचि के अनुसार उनके भविष्य निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस विषय में बच्चे की योग्यता होगी उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढाने का प्रयास किया जायेगा तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इस संबंध में वार्ता भी की गई। जिन्होंने भरोसा दिया है कि उनके द्वारा जिस तरह की प्रतिभा को भेजा जायेगा उसे आगे बढाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत से बच्चों को परिचित कराना व उसे आगे बढाने का भी कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर संस्था की महासचिव शांति रावत, भरत कुमाई, छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस, सूरज कुमार, अभिलाष, सपना शर्मा, अनिल सिंह, प्रियांशु कंडारी, निखिल, मनोज रेंगवाल आदि मौजूद रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…