मसूरी : उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का उदघाटन कबीना मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन दिनों पर्यटक नये साल का जश्न मनाया जा रहा है ऐसे में पहाड़ के व्यंजनों का पर्यटक इस फेस्टिवल में आंनद लेगे।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष मसूरी में फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाता है लेकिन गत दो वर्षों से आयोजित नहीं हो पाया था इस वर्ष आयोजित किया गया जिसके लिए पर्यटन विभाग धन्यवाद का पात्र है। उन्होंने कहा कि भले ही इस बार विंटर लाइन कार्निवाल नहीं हो पाया लेकिन फूड फेस्टिवल से मालरोड की रौनक बढ़ गई है व मसूरी आने वाले पर्यटक इसमें पहाड़ी खाने का आनंद ले रहे हैं। वहीं पहाड़ी उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विटर लाइन कार्निवाल की तैयारी तीन माह पहले की जाती है वहीं अचानक इसका निर्णय लिया गया वहीं इस बीच सरकार की कोविड गाइड लाइन आ गयी जिसके कारण यह आयोजित नहीं हो सका।
इस मौके पर पर्यटन विभाग के निदेशक विवेक चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व सचिव अजय भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल महामंत्री कुशाल राणा आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…