खटीमा : बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित रतूड़ी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हंस फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों हेतु निशुल्क उपकरणों का वितरण कर खटीमा क्षेत्र हेतु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में तेजी से वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में भी 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद राज्य के प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए एवं आईसीयू वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं सभी जिलों में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोले जाने से पूरे कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा। हमारी सरकार लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों में कार्य कर रही है एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स द्वारा चिकित्सा विभाग को 2 वैक्सीन वैन दी गई एवं हंस फाउंडेशन द्वारा 50 व्हील चेयर, 300 कान की मशीन, 50 बैशाखी, 500 कंबल का निशुल्क वितरण किया गया।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…