मसूरी : शहर घूमने आये पर्यटकों की एक कार लाइब्रेरी किंक्रेग मार्ग पर नव निर्मित पार्किग के समीप रोड पर पलट गई, जिसमें सवार चालक सहित सभी छह लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस पहुंची व घायलों को 108 के माध्यम से उप जिलाचिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया।
मसूरी घूम कर वापस नोएडा जा रही एक कार (संख्या यूपी 16सीवाई 5745) अचानक किंक्रेग के समीप नव निर्मित पार्किंग के पास अनियंत्रित हो गई व रोड पर बिजली के खंबे से टकरा कर पलट गई।
घटना की सूचना एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस ने पुलिस को दी व मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर 108 के माध्यम से उप जिलाचिकित्साल पहुचाया। वहीं स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से पलटी कार को सीधा किया गया।
कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों में चालक लल्लन कुमार पुत्र श्वि चंद्र महतो सहित मुकेश 47 पुत्र शत्रुघन पुर्वे निवासी ए 47 चौथी मंजिल गली नं 12 हिंडन बिहार सेक्टर 49 नोएडा, इंदू पूर्वे 34 पत्नी मुकेश कुमार, घायल है जबकि कार्तिक 10 पुत्र मुकेश कुमार, मानसी 12 पुत्री मुकेश व संध्या 13 पुत्री मुकेश मामूली रूप से घायल है। सभी को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…