ऋषिकेश : नरेंद्रनगर व आसपास क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कानून की पढ़ाई करने हेतु अब देहरादून व अन्य दूरस्थ जगहों पर नहीं जाना होगा। नरेंद्रनगर में ही लाॅ(विधि संस्थान) की पढ़ाई की जा सकेगी, बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में इसके निर्माण हेतु मंजूरी दी जा चुकी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि जल्द ही शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद नरेंद्रनगर में लाॅ काॅलेज का निर्माण किया जाएगा। इस पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि नरेंद्रनगर में लाॅ काॅलेज का निर्माण होने से स्थानीय युवाओं हेतु रोजगार के अधिक अवसर खुलेंगे। साथ ही गढ़वाल के युवाओं को अब कानूनी पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की विकासपरक सोच से ही यह कार्य संभव हो पाया है, उनके नेतृत्व में नरेंद्रनगर विधानसभा में लगातार विकास हो रहे हैं। ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने नरेंद्रनगर में लाॅ काॅलेज के निर्माण हेतु कैबिेनेट में स्वीकृति मिलने पर मंत्री सुबोध उनियाल को धन्यवाद दिया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…