मसूरी : जैसे जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे वैसे जंगली जानवर बस्तियों की ओर आने लगे है। गत रात्रि कैमल्स बैक रोड में रहने वाली भाजपा नेत्री नमिता कुमांई के घर गुलदार आ गया व उनके कुत्ते को काट दिया व घर के आस पास खून ही खून नजर आया व कुत्ता बुरी तरह घायल था। व सुबह होते ही कुत्ते ने दम तोड़ दिया। सामाजिक कार्यकर्ता भरत कुमाई ने वन विभाग के कर्मचारी को फोन किया तो उन्होंने आने की जरूरत नहीं समझी व फोन पर कहा कि पटाखे फोड़ दो। गुलदार के आने कैमल्स बैक रोड में रहने वाले निवासियों में भय बना है तथा सूरज छिपते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। लोगों का कहना है कि जब वन विभाग को सूचित किया गया तो उन्हें आना चाहिए था ताकि लोगों में डर का माहौल कम हो सके व उनके गाइड लाइन के अनुसार कार्य कर सकें। लेकिन वन विभाग के किसी भी कर्मचारी के न आने से लोगों में आक्रोश है लोगों का कहना है अगर ऐसे में गुलदार किसी बच्चे को ले जाता तो वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं लेता। इस संबंध में डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जायेगा।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…