मसूरी : शहर के लंढौर बाईपास के समीप आईडीएच, गौशाला में रह रहे बेघर लोगों की रसोई में भालू घुसने का मामला सामने आया है। गौशाला में रह रहे लोगों ने किसी तरह गौशाला से बाहर निकल कर अपनी जान बचाने की कोशिश की और हल्ला करा लोगों को रसोई में भालू के घुसने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व भालू को तलाश करना शुरू किया। गौशाला में रह रहे लोगों का कहना है रोने – चीखने की आवाज से शायद भालू पास के जंगल की ओर भाग गया हो। व गौशाला में खिड़की दरवाजे के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण अभी भी जंगली जानवरों का भय बना हुआ है।
वहीँ मौके पर पहुंचे हुए वन दरोगा सुरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि वन बीट अधिकारी डीएस नेगी व उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि जब टीम मौके पर पहुंची तो भालू गौशाला में नही मिला, लेकिन गौशाला के समीप घाना जंगल होने की वजह से जंगली जानवरों के आने की संभावनाएं हैं, उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम गश्त कर रही है ताकि उक्त स्थान पर निवास कर रहे लोगों को जंगली जानवरों के कारण कोई परेशानी न हो।
वहीँ इस सम्बंध में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि गौशाला में सिर छुपा रहे बेघर लोग रोने- चीखने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते। आज 1 जनवरी 22 को शाम 8 बजे के आसपास की घटना। बेसहारा महिलाओं की जिंदगी खतरे में है। भगवान इनकी रक्षा करे।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…