जितेन्द्र गौड़
देहरादून : बेरोजगार संगठन के कुछ युवाओं ने सरकार से नई भर्ती के लिए उठाए सवाल, वर्तमान एलटी भर्ती में 25% और प्रवक्ता भर्ती में 50 प्रतिशत पद वृद्धि का बेरोजगारों ने विरोध किया है। बीएड बेरोजगारों का कहना है कि सरकार गतिमान भर्ती में पद बढाने की बजाए नई भर्ती निकाले जिससे सभी बीएड बेरोजगार युवाओं को मौका मिल सकेगा। वर्तमान एलटी और प्रवक्ता भर्ती में पद बढाने से केवल कुछ ही युवाओं को रोजगार मिल पायेगा। ऐसे में सरकार को हजारों युवाओं के बारे में सोचना चाहिए।
बेरोजगारों युवाओं ने यह भी कहा पिछली भर्ती में टीईटी नही होने की बजह से कई युवा एलटी, प्रवक्ता की भर्ती में शामिल नही हो पाए, किन्तु नई भर्ती का विज्ञापन निकालने से हजारों युवाओं को मौका मिलेगा। यदि सरकार ने नई भर्ती करने की बजाय एलटी और प्रवक्ता की गतिमान भर्ती में पद बढ़ोतरी की तो इसके खिलाफ आंदोलन भी किया जाएगा, जिसमें धीरज उनियाल, पंकज नौटियाल, संजय नौटियाल, रमेश रमोला, अंकित रावत, प्रदीप असवाल, नीरज कुकरेती, मनमोहन नौटियाल, मनमोहन थपलियाल, राकेश जोशी, आयुष अग्रवाल आदि।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…