मसूरी : नगर पालिका परिषद मसूरी में नवनियुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही मसूरी में संचालित सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि शहर की साफ सफाई की व्यवस्था पर कोताही न बरतें अन्यथा कोताही बरतने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
नव नियुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर पालिका परिषद मसूरी को स्वच्छता अभियान के तहत पहले स्थान पर लाने का वे लगातार प्रयास करेंगे और नगर पालिका अध्यक्ष के साथ बैठक कर स्वच्छता के लिए बजट में बढ़ोतरी की मांग करेंगे। साथ ही स्वच्छता कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाएगा और डोर टू डोर कूड़ा प्रबंधन को लेकर भी और अधिक जागरूकता लाई जाएगी। उन्हांने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वाहनों की कमी को दूर किया जाएगा जिसके लिए पालिका अध्यक्ष से वार्ता की जाएगी ताकि सफाई के कार्य में कोई रूकावट न आये। उन्होंने कहा कि मसूरी विश्वविख्यात पर्यटन नगरी है और यहां पर देश-विदेश से पर्यटक सैर सपाटे के लिए आते हैं। यहां की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार बेहतर प्रयास किए जाते रहे हैं उन प्रयासों को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं मसूरी क्षेत्र के दूरस्थ पर्यटक स्थलों पर भी नियमित स्वच्छता कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मसूरी को स्वच्छता अभियान के तहत पहले स्थान पर लाने का उनका प्रयास है और वह लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता कर यहां की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वह स्वयं मौका मुआयना कर नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे और उसे अधिक दुरुस्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…