मसूरी : पालिका सभासद गीता कुमाई ने डीएफओ कहकशां नसीम से मुलाकात कर मसूरी में जंगली जानवरों से जनता की सुरक्षा पर वार्ता की व उन्हें ज्ञापन दिया।
सभासद गीता कुमाई ने ज्ञापन में डीएफओ को अवगत कराया कि मसूरी के कैमल्स बैक रोड, भिलाडू मार्ग, बहुगुणा पार्क, आईडीएच बिल्डिंग, टिहरी बाईपास रोड, झडीपानी आदि क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आतंक से लोगों में भय व्याप्त है तथा रात के समय कोई भी घर से बाहर नहीं निकलता व लोग घरों में कैद होकर रह गये हैं व शाम ढलते ही घरों में चले जाते हैं। विगत दिनों कैमल्स बैक रोड पर गुलदार से एक पालतू पशु पर हिंसक हमला किया। वहीं आईडीएच में लोगों के घरों में भालू घुस गया जिससे लोगों में भय फैल गया है। उन्होंने मांग की कि इन स्थानों पर वन विभाग रात्रि गश्त बढायें व इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे व पिंजरे की व्यवस्था की जाय ताकि लोगों की जान की सुरक्षा की जा सके। जिस पर डीएफओं ने भरोसा दिलाया कि वन विभाग इन क्षेत्रों में गश्त बढायेगा व जरूरी उपाय करेगा।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…