प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक, धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का लिया गया निर्णय।

देश/उत्तराखंड : 6/01/2022 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में अनुराग ठाकुर (सूचना एवं प्रसारण मंत्री) द्वारा कहा गया है कि भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा।

उक्त पुल का निर्माण 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा।

धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से धारचूला के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त नेपाली नागरिकों को भी फायदा होगा जिससे भारत-नेपाल के रोटी -बेटी एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत व नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगे।

उल्लेखनीय है छारछुम (धारचूला) व धाप (नेपाल) के मध्य लगभग 110 मीटर टू-लेन सड़क पुल के निर्माण हेतु PWD द्वारा मिट्टी की जांच/हाइड्रोलॉजी विश्लेषण हेतु DPR, IIT दिल्ली को भेजी गई थी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़,पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…

23 hours ago

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़,पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…

23 hours ago

उत्तराखंड में टूरिस्ट कैंप में घुसकर गुलदार ने सिक्किम के युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

चंपावत के पंचेश्वर स्थित रीवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप में एक बड़े गुलदार ने सिक्किम के…

1 day ago