मसूरी : कोरोना संक्रमण का देश दुनिया के साथ ही पहाड़ों की रानी मसूरी(पर्यटन नगरी) के लोगों की जिंदगी पर काफी गहरा असर पड़ा है। कोरोना काल के चलते कुछ लोगों की आमदनी शुन्य हो कर रहे गयी है। ऐसे में लोगों के आगे रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। संकट के इस दौर में शहर में कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
कुछ ऐसा ही नेक कार्य करती नज़र आ रही है मसूरी नगर पालिका की सभासद गीता कुमाई। गीता कुमाई व उनके पति भरत कुमाई कोरोनकाल के शुरुआती दिनों से ही लोगों की हर संभव मदद करने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार सभासद गीता कुमाई इस कोविड कर्फ्यू के दौरान पालिका व कैंट क्षेत्र में अब तक करीब 700 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को घर-घर जाकर राशन किट वितरित कर चुकी हैं। गीता कुमाई द्वारा राशन के अतिरिक्त गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए दवायां आदि की भी व्यवस्था की जा रही है।
जब इस संबंध में पालिका सभासद गीता कुमाई से प्रदेश न्यूज़24×7 ने वार्ता की तो उन्होंने बताया कि जिन लोगों व परिवारों की वह मदद कर रही हैं वह स्वयं उनके घरों में जाकर उन तक राशन किट आदि पहुंचने का कार्य कर रही हैं ताकि संक्रमण के इस दौर में सोशल डिस्टेंस व शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो सके। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए तत्पर हैं। उन्होंने किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का पता व नाम उजागर करने से इनकार करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ ही उनका मान सम्मान भी बनाये रखना बहुत जरूरी है। ताकि भविष्य में वह परिवार इस प्रकार की परेशानी के समय मदद मांगने के लिए घबराए व झिझके ना और हमसे अपनी परेशानियों को सांझा कर सके।
वहीँ इस अवसर पर सभासद गीता कुमाई ने दानदाताओं का उन पर भरोसा जताने व सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…