देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज मसूरी विधानसभा अंतर्गत भाजपा श्रीदेव सुमन मण्डल और दुर्गामल्ल मण्डल के युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस अवसर दर्जनभर युवा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की औपचारिक सदस्यता भी ग्रहण की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी ने कहा कि युवा शक्ति हमेशा से ही मेरी ऊर्जा का पुंज रही है। मेरी कोशिश रहती है कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैं भी युवा उत्साह के साथ काम करता रहूं। यही कारण है कि युवाओं को मेरी कार्यप्रणाली पंसद भी आती है। आज युवा मोर्चा के साथियों के साथ बैठ कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करते समय मुझे ऐसा प्रतीत हुआ, मानो मैं तीन बार का विधायक व राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री ही नहीं वरन किसी महाविद्यालय के छात्रसंघ का चुनावी प्रत्याशी भी हूं। युवाओं के साथ यह मुलाकात मेरे अंदर एक नई ऊर्जा संचारित कर गई। हमारे ये युवा साथी आगामी चुनाव में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा आम नागरिकों के लिए किए गए कामों को जनता तक ले जाने और भाजपा के पक्ष में उनका मत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मेरे साथ आज जुड़े कार्यकर्ताओं का हमने पूरे जोश के साथ स्वागत किया।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, नेहा जोशी, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, समीर डोभाल, भावना चौधरी, अंकित जोशी, जसप्रीत सिंह, गूफी, सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…