देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों में की गई चुनाव की घोषणा के उपरान्त प्रदेश में आदर्श आचार सहिंता प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने जनपद के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लगाए गए राजनैतिक होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स आदि सामग्री को हटाये जाने के कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सचिवालय तिरहा क्राॅस रोड़ माॅल, सर्वेचैक, नेहरू कालोनी, धर्मपुर मंडी, हर्रावाला में विभिन्न स्थानों पर चस्पा की गई राजनैतिक प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर राजनैतिक प्रकृति की सामग्री चस्पा पाई गई उनको साथ चल रहे अधीनस्त कार्मिकों से हटवाते हुए संबंधित अधिकारियों को जनपद में सरकारी संपत्ति पर एवं अन्य स्थानों पर चस्पा की गई राजनैतिक प्रकृति की प्रचार-प्रसार यथाशीघ्र हटाने के निर्देश दिए।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…