मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष सतीश ढौडियाल, नगर पालिका सभासद व पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कुमाई, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, व मुस्लिम समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस को करारा झटका दिया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई देते हुए स्वागत किया व कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो जनता के हितों के लिए कार्य करने के साथ ही उनके दुःख सुख में हमेशा खड़ी रहती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा मात्रशक्ति व युवा शक्ति का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मंत्री गणेश जोशी प्रदेश के अकेले विधायक है जो दिन रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं चाहे कोरोना काल रहा हो या किसी का दुःख सुख रहा हो। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…