देहरादून : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून स्थित राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय से प्रदेश के शिक्षकों से वर्चुअल संवाद किया। सीएम इस वर्चुअल संवाद में 500 स्कूलों से शिक्षक जुड़े थे। इस संवाद में अनेक स्कूलों के शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे।
सीएम तीरथ ने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता का अवसर है कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य SDGs सूची में उत्तराखण्ड को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। 2015-16 में इसी सूची में राज्य को 19वां स्थान मिला था। केवल 5 वर्ष में इतनी प्रगति सबके सम्मिलित प्रयासों से ही सम्भव हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को प्रथम स्थान पर लाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को इसी मनोयोग से कार्य करने की आवश्यकता है। कोविड काल में सीमित संसाधन होने के बावजूद ऑनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया है।
सीएम ने कहा कि स्कूलों की व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। स्कूलों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिला प्लान में व्यवस्थाएं की गईं हैं। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक नेट कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा के स्तर में और सुधार करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय स्वीकृत किये गये हैं। इस अवसर पर अटल उत्कृष्ट विद्यालय की वेबसाइट भी लाँच की गई।
https://www.facebook.com/1406346882972138/posts/2901663776773767/
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…