कैबिनेट मंत्री हरक सिंह पार्टी से निष्कासित।

देहरादून : भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीँ मंत्री हरक सिंह को मंत्रिमंडल से भी हटा दिया गया है। बताया जा रहा है सोमवार को मंत्री हरक सिंह सहित भाजपा के कई अन्य विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ. हरक सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीरीज़ के नंबर

TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…

1 day ago