अरविन्द थपलियाल
बड़कोट /उत्तरकाशी : विधानसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस और आईटीबीपी के जवान लगातार जनपद में लोगों को जागरूक कर रहे हैं और चुनाव आचार संहिता सहित मतदान के लिये लोगों को जागरूक कर रहे हैं, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पी ०के ० राय के निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस व आईटीबीपी के जवानों द्वारा थाना बड़कोट क्षेत्र के चक्रगांव व भाटिया गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान जवानों के द्वारा स्थानीय नागरिकों को विधानसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेशभर में लागू ‘आदर्श आचार संहिता’ का पालन करने तथा निर्वाध,निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने व सभी से अपने स्वतंत्र मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई, साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर लगे पम्पलेट्स व बैनरों को भी हटाया गया। इसके अतरिक्त आमजन को कोविड अनुरुप व्यवहारों मास्क,सामाजिक दूरी, नियमित साफ-सफाई के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…