अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पार्टीयों में दलबदल की खलबली मची हुई है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भाजपा से निलंबन के बाद राज्य का सियासी माहोल गर्मा गया है, इसी गर्माहाट के चलते सोशल मीडिया पर खबर चल रही थी कि यमुनोत्री विधायक केदार रावत हरक सिंह रावत के करीबी हैं और वह भी भाजपा छोड़ सकतें हैं इसी के चलते विधायक रावत ने पत्रकार वार्ता बुलाकर मामले का खंडन कर पूरी खबर को फर्जी बताया और विरोधियों की बड़ी साझीस बताई।
विधायक केदार रावत ने बताया कि वह विधानसभा 2022के चुनाव में यमुनोत्री से भाजपा के प्रत्याशी होंगे और भारी मतों से जीतेंगे, विधायक रावत ने बताया कि उन्होने अपने पांच सालों में यमुनोत्री विधानसभा का चहुमुखी विकास किया है और वह फिर से अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विधायक ने कांग्रेस में जाने की खबरें पूरी तरह फर्जी बताई है और अपने विरोधियों की एक साजिश बताई। केदार रावत ने बताया कि वह भाजपा के सच्चे सिफाई हैं और फिर से यमुनोत्री में भाजपा का परचम लहरायेंगे।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…