मसूरी : टिहरी बाईपास रोड मसूरी में एक दुकान में चोरो ने करीब 80 हजार का सामान पर हाथ साफ कर दिया जिसकी तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टिहरी बाईपास पर दुकान चलाने वाले परवीन पंवार ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसमें बताया गया कि उनकी परचून की दुकान से करीब 80 हजार का सामान पर चोरो ने हाथ साफ किया है। उन्होंने बताया कि पहले चोर उनके घर पर मध्यरात्रि दो बजे आये व घर का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तथा बिजली बंद करने के बाद दुकान पर चढ़ गये व खिड़की की जाली उखाड़ व शीशा तोड़कर दुकान में घुस गये व जमकर लूटपाट की। व बड़ी संख्या में दुकान का सामान व नकदी ले गये। उन्होंने बताया कि चोर पचास हजार रूपये नकद, तीन हजार की चाकलेट, दो पेटी अमूल, एक हजार पांच सौ, सात हजार की सिगरेट, 5 हजार की बीड़ी माचिस, चार हजार के चिप्स, दो हजार के परफयूम डियो, तीन हजार की क्रीम व 5 हजार का मेडिकल का सामान ले गये। इस संबंध में कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई है तथा पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…