देहरादून : भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शहीद दुर्गामल्ल मंडल के अंतर्गत डाकरा में नीरज जायसवाल और कल्पना गुरुंग के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में युवाओं एवं पूर्व सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं व लोगों ने विश्वास दिलाया कि इस बार रिकॉर्ड मतों से मसूरी विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि युवाओं क़ो भी यह स्पष्ट हो चुका है, भाजपा ही भविष्य है। मोदी जी विकास की राजनीति की नीव पर विकसित और सशक्त भारत का ज़ो निर्माण प्रारम्भ किया है उसे किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। युवाओं क़ो दिखाई दे रहा है कि अकेले मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ही 2000 करोड़ से अधिक का पूंजी निवेश हो रहा है। उन्होंने आज भाजपा में होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
भाजपा मे शामिल होने वाले रीना जोशी, विश्वजीत, अमन गुरूंग, ललित जेशवाल, अंकित महावत, संतोष गुप्ता, अभिषेक ठाकुर, रीना थापा, होशियार सिंह थापा, सुदीप थापा, दीपक, नवीन जेशवाल, मुकेश कंडारी, महेश कुमार महावर, सोमेश थापा, आशीष गुरूंग, करन थापा, आशुतोष राणा, प्रतिमा जेशवाल, सन्नी क्षेत्री, साहिल सिंह, अनुज वर्मा, आचंल बिष्ट, गोविन्द बिष्ट, विनय लामा, सूरज बिष्ट, प्रवेश थापा, आकाश थापा, विजय थापा, दीपक आले, मनीष बोहरा, अक्षय गुरूंग, सौरभ सिंह सैन, नीता थापा, रिमझिम, मनोज थापा, निव्या गुरूंग व सैकडो अन्य थे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कोटिया, विष्णु गुप्ता, निर्मला थापा आदि उपस्थित रहे।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…