मसूरी : आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन व पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी के तहत मसूरी पहुंची चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने मालरोड कुलड़ी में वाहनों की चैकिंग की जिसमें एक इनोवा में भाजपा के झंडे व पर्चे पोस्टर मिलने पर उसे रोका व जांच की। व जांच करने के बाद वाहन को छोड़ दिया।
आचार संहिता के बाद चुनाव आयोग ने सख्ती कर दी है तथा वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग की ओर से तैनात किए गये उड़न दस्ते ने मसूरी में वाहनों की चैकिंग की। एग्जीक्यूटिव मजिस्टेªट एनके मीणा ने मालरोड कुलड़ी में वाहनों की चैकिंग पुलिस की मौजूदगी में की। जिसमें एक वाहन में चुनाव प्रचार सामग्री जा रही थी जब वाहन की चैकिंग की गई तो उसमें भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री पायी गई। वाहन चालक से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह सामग्री भाजपा कार्यालय जा रही है। जिस पर वाहन का नंबर नोट कर वाहन को छोड़ दिया गया। उन्होंने अन्य कई वाहनों की चैकिंग भी की। इस दौरान पूछने पर एनके मीणा ने बताया कि चुनाव में आचार संहिता का उलंघन न हो तथा वाहनों में बिना चुनाव आयोग की परमिशन के कोई चीज न जाये जिसमें पैसे, व सामान आदि है जिसकों रोकने के लिए नाका लगाकर चैकिंग की जा रही है इसी के तहत मसूरी में भी चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि एक इनोवा टैक्सी में भाजपा के झंडे देखने पर उसे रोका गया व पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…