मसूरी : पहाड़ो की रानी मसूरी में मौसम का दूसरा व उंचाई वाले लाल टिब्बा में मौसम का चौथा हिमपात हो गया। हिमपात का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ देखने उमड़ पड़े। वहीँ दूसरी ओर धनोल्टी, सुरकंडा व बुरांसखंडा में सुबह से ही रूक रूक कर बर्फबारी हो रही है जिसके कारण वाहनों को परेशानी हो रही है।
मसूरी लंढौर में रहने वाली डॉ. प्राची ने कहा कि जैसे ही पता लगा कि लाल टिब्बा में बर्फ पड़ रही है तो वह परिजनों के साथ चार दुकान पहुंच गयी व यहां पर बर्फ का पूरा आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी का कोई जवाब नहीं। दिल्ली से आये पर्यटक अनीस ने बताया कि पड़ती बर्फ देखना सपने के साकार होने जैसा है क्यों कि यह पूरे जीवन में यह अवसर बहुत कम लोगों को मिलता है हमारा पूरा परिवार बहुत ही रोमांचित हो रहा है तथा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। इस मौके पर रंजीता ने कहा कि वह बर्फ देख कर बहुत उत्साहित है तथा पहली बार बर्फ पड़ते देखी है मेरे साथ मेरे बच्चे तो बहुत ही अधिक खुश है। उनकी ही जिद थी कि बर्फ देखनी है और इसका फायदा पूरी फेमिली ले रही है।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…