मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरीमें लगातार हो रही बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात भर से बारिश के साथ कभी ओला तो कभी बर्फ गिरने से कड़ाके की सर्दी हो गई है जिसके कारण स्थानीय लोगांे को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में बर्फ देखने आने वालों के कारण लंढौर मलिंगार सुवाखोली, बुरांसखंडा सहित मालरोड पर जाम लग रहा है। जबकि बर्फ मसूरी के उंचाई वाले स्थानों लाल टिब्बा में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है हालांकि शहर में भी दिन भर बारिश व बर्फबारी होती रही लेकिन टिक नहीं पायी।
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बर्फबारी व बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया। हालांकि शहर में भी बर्फबारी दिन भर होती रही लेकिन साथ ही बारिश के कारण बर्फ जम नहीं पायी जबकि लाल टिब्बा, हाथीपांव में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लाल टिब्बा मे ंबर्फ का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लखनउ से आये मसंूर हुसैन के कहा कि वह केवल बर्फबारी देखने ही मसूरी आये थे लेकिन सुबह से बर्फ न पड़ने के कारण एक बार निराश हो गये थे लेकिन जैसे ही बर्फ पड़ने लगी तो सपना साकार हो गया। उन्होंने कहा कि कुदरत के इस तोहफे का वह पूरा आनंद ले रहे हैं। वहीं लखनउ से आई इकरा ने कहा कि उन्होंने पहली बार बर्फ पड़ते हुए देखी है और वह पूरा इसका आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मसूरी आने का निर्णय सही साबित हुआ।
भारी बर्फ बारी के कारण धनोल्टी मार्ग बंद हो गया है जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। टिहरी की ओर से मसूरी आने वालों व मसूरी से टिहरी जाने वालों को वाया देहरादून ऋषिकेश होकर गंतव्य तक जाना पड़ रहा है।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…