देहरादून : कांग्रेस द्धारा जारी सूची को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने निशाना साधते हुए कहा कि 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का फर्जी दावा करने वाली कॉंग्रेस, राज्य में 4 महिला उम्मीदवार को टिकट देने की हिम्मत नहीं जुटा पायी। पार्टी की और आधिकारिक बयान जारी करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आरोप लगाया कि कॉंग्रेस का ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ का दावा उत्तराखंड पहुँचते हवा हवा हवाई हो गया है। अब तो लगता है उन्हे हारने का अंदेशा भी हो गया है तभी उनके वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो पार्टी की देश में खराब फार्म होने का दावा कर अभी से चुनाव हारने के कारण तलाशने लगे हैं।
प्रवक्ता जोशी कॉंग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया कि कल तक कॉंग्रेस 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का दावा कर, प्रदेश की जनता को बरगला रही थी। लेकिन उनकी हकीकत तब सामने आ गयी जब 53 उम्मीदवारों की सूची में मात्र 3 महिलाओं को स्थान मिला है। कॉंग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी प्रदेश की आधी आबादी को उनका अधिकार देना नहीं रहा। वहीं अब तो कल तक उत्तराखंड हरदा संग का दावा करने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत को भी कॉंग्रेस की हार का अंदाज़ा हो गया है, तभी वह अभी से हार के कारण तलाशने लगे हैं। कम से कम उनका देश में कॉंग्रेस पार्टी के फार्म में नहीं होने की स्वीकारोक्ति तो यही बयां करती है। भाजपा को पूर्ण भरोसा है कि हरदा के यही मन की बात, उत्तराखंड के जन जन की बात होगी और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार की वापिस आने वाली है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…