देहरादून : भाजपा ने वरिष्ठ नेता रविंद्र जुगरान को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौपा है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनकी नियुक्ति की है। जुगरान इससे पहले संगठन में विभिन्न पदों पर और सरकार में आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष का दायित्व भी निर्वहन कर चुके हैं।
बता दें कि रवीन्द्र जुगरान डीएवी पीजी कालेज छात्र संघ के महासचिव व अध्यक्ष रहे हैं। उत्तराखंड आंदोलन व छात्र आंदोलनों में लगभग 18 बार जेल गये हैं। उत्तराखंड आंदोलन में बरेली सैंट्रल जेल व मैनपुरी जेल में भी बंद रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री व दो बार उपाध्यक्ष रहे हैं। भुवन चंद्र खंडूरी सरकार में राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष व रमेश पोखरियाल निशंक सरकार में आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष रहे हैं भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। दो अक्टूबर 1994 रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर कांड के आरोपीयों को सजा दिलाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में इनके द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई चल रही है।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…