देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट कर रामनगर की जनता से अपील करते हुए लिखा है कि “रामनगर के भाइयों और बहनों कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैं 28 जनवरी, 2022 को आप सबका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एस.डी.एम. कार्यालय रामनगर में नामांकन करूंगा। नामांकन से पूर्व मैं 27 जनवरी को आप सबका आदेश, आशीर्वाद लेने के लिए कुछ स्थानों पर पदयात्रा भी करूंगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सबका सहयोग, समर्थन और अमूल्य मत मुझे प्राप्त होगा। मैं नामांकन की पुण्य घड़ी में आप सबके आशीर्वाद की कामना करता हूंँ।”
जिससे यह साफ है कि कहीँ पर भी किन्तु परन्तु नही रहे गया है व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से ही चुनाव लड़ रहे हैं। हरीश रावत के इस पोस्ट से लगता है कि हरीश रावत ने रामनगर से चुनाव लड़ने के लिए बिगुल बजा दिया है।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…