देहरादून : बुधवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास, सैनिक कल्याण, एम0एस0एम0ई0 एवं खादी व ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी मसूरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत जैंतनवाला गांव में निर्माणाधीन सड़क के डामरीकरण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। काबीना मंत्री ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण एवं अभियंताओं को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जैंतनवाला के पूर्व प्रधान नैन सिंह पंवार ने बताया कि जैंतलवाला से संतलादेवी पर्यटक स्थल तक लगभग 6 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण 157 लाख की लागत से किया जा रहा है। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक होने के नाते सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल संतलादेवी तक जाने वाले इस मार्ग के खस्ताहाल होने की शिकायत मेरे पास आती रहती थी। हमारा प्रयास है कि नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी और कोरोना संक्रमण के इस वर्तमान दौर में उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कहा है कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
इस अवसर पर नैन सिंह पंवार, सविता गुरूंग, प्रेम पंवार, साबी गुरूंग, घंघोड़ा के ग्राम प्रधान दुर्गा राई, प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता डी0 सी0 नौटियाल, सहायक अभियंता कपिल, कनिष्ठ अभियंता अखिलेश सिंह, यश बहादुर खत्री, सचिन ठाकुर, अमित वर्मा, विपिन ठाकुर, तथा महादेव ग्रुप के कार्यकर्ता आदि रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…