देहरादून : भाजपा की रीति नीति और सिद्धांतो से प्रभवित होकर कई विपरीत विचारधारा के दलों के वरिष्ठ नेता भाजपा का रुख कर रहे है। आज इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व में मंत्री रहे किशोर उपाध्याय का नाम भी जुड़ गया है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस सदस्यता ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, राज्य मंत्री अजय भट्ट व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का स्वागत करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं, यह सुखद अहसास है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे उसमें मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल व गणमान्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…