देहरादून : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व उत्तराखंड आंदोलनकारी रवीन्द्र जुगरान ने कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही उत्तराखंड राज्य निर्माण विरोधी दल रही है। मुजफ्फरनगर कांड, मसूरी खटीमा, श्रीयंत्र टापू, जोगीवाला, करनपुर, रुड़की गोलीकांड होने के बावजूद भी कांग्रेस विधायक दल का मुलायम सिंह यादव की दमनकारी सरकार को समर्थन जारी रहा कांग्रेस के समर्थन से ही मुलायम सिंह यादव सरकार उत्तराखंड-वासीयों का दमन कर रही थी। केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने मुलायम सिंह यादव सरकार को बर्खास्त करने के बजाय ऊतर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव सरकार को समर्थन जारी रखा। कांग्रेस ने कभी भी अपने घोषणा पत्र में उत्तराखंड राज्य निर्माण का उल्लेख नहीं किया। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस पार्टी ने अनेक बार करनपुर गोली काण्ड तीन अक्टूबर 1994 के आरोपी सूर्यकांत धस्माना को मेयर व विधानसभा का टिकट देकर साबित किया की वो शहीदों, गोलीकांड से घायल आंदोलनकारीयों का बारम्बार अपमान करती चली आ रही है। कांग्रेस कंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी व कांग्रेस उतराखंडियत की बात करती है तो क्या करनपुर गोली काण्ड के आरोपी सूर्यकांत धस्माना को टिकट देकर वह क्या साबित करना चाहती है?????
कांग्रेस उत्तराखंड वासियों की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करती चली आ रही है यह उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों, मातृशक्ति व उत्तराखंड की संघर्षशील जनता का अपमान है जिसका जवाब राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…