उत्तरकाशी/ गंगोत्री : आम आदमी पार्टी से गंगोत्री विधानसभा प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र भरा।
नामांकन भरने के उपरांत कर्नल कोठियाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट कर कहा कि आज हमने अपने जीवन का महत्वपूर्ण कदम लिया है, अपनी कर्मभूमि गंगोत्री विधानसभा के लिए उत्तरकाशी के डीएम कार्यालय पहुंच, चुनाव नामंकन फॉर्म भरा।
कर्नल कोठियाल ने कहा की हम कभी राजनीति में आना नहीं चाहते थे मगर जब उत्तराखंड के खस्ता स्कूलों, बीमार अस्पतालों, खाली पड़े गाँवों और बेरोजगार युवाओं का हाल देखा तो हमसे रहा नहीं गया, हमने राजनीति में आने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं यह लड़ाई आसान नहीं होने वाली, हमें उन ताकतों से लड़ना है जिन्होंने उत्तराखंड को इस हालत में पहुँचाया है मगर हमें पूरा विश्वास है उत्तराखंड के एक-एक आदमी पर, आप लोग हमारा साथ जरूर देंगे और उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को साकार करेंगे। व सभी मिलकर ऐसा उत्तराखंड बनाएंगे जिसपर स्वर्ग में बैठे हमारे राज्य आंदोलनकारी गर्व कर सकें।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…