अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रदेश के पेयजल,वर्षा जल संग्रहण, निमार्ण एंव जनगणना मंत्री बिशन सिंह चुफाल आज उत्तरकाशी पहुंचे।
विकासखंड डुण्डा के ग्राम वीरपुर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रूर्बन मिशन के अंर्तगत 270.60 लाख की लागत से नवनिर्मित पम्पिंग पेयजल योजना का लोकापर्ण किया। पम्पिंग पेयजल योजना से वीरपुर डुंडा के ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
पेयजल मंत्री चुफाल ने कहा कि पारंपारिक जल स्रोतों को रिचार्ज करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बरसात का पानी जो नदी,नालों में गिरता है उस पानी का संग्रह के लिए जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है ताकि बरसात का पानी नदी नालों में न गिरकर जलाशय में एकत्रित हो सकें। जिससे हमारे पारम्परिक जल स्रोत रिचार्ज हो सकें। हर घर को पानी मिले इस हेतु सरकार तेजी के साथ धारें व नालों से पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है।
इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा,राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान, ब्लाक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, भटवाड़ी विनीता रावत, निदेशक यूसीएफ/ एनसीएचएफ विजय संतरी, जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,सतेंद्र सिंह राणा,लोकेंद्र विष्ट,जगमोहन रावत, विजयपाल मखलोगा,उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, देवेंद्र नेगी,अधिशासी अभियंता बलदेव सिंह डोगरा आदि उपस्थित थे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…