उत्तरकाशी : आगामी चुनाव को लेकर यमुनोत्री विधानसभा में घमासान मचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वहीँ विगत दिनों भाजपा-कांग्रेस में हुई उथल पुथल के बाद निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल भी कांटे की टक्कर में हैं।
रविवार को यमुनोत्री से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल का जनसम्पर्क अभियान कई ग्राम सभाओं से होते हुए ग्राम जोखणी तक पहुंचा जहां डोभाल व उनके समर्थकों ने गांव की महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से अपने पक्ष में मतदान करने की बात कही। वहीँ ग्रामीणों ने भी प्रत्याशी संजय को आश्वस्त किया कि इस ग्राम पंचायत से आपको ही मतदान होगा।
बता दें यमुनोत्री विधानसभा में निर्दलीय प्रत्यासी संजय डोभाल ने भाजपा एवं कांग्रेस की चिंता बढा रखी है। संजय डोभाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे व पार्टी द्वारा टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया। वहीँ डोभाल के समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान एवं प्रदेश नेतृत्व को भी अपने गलत निर्णय का आभास हो गया है।
वर्तमान में जिस प्रकार से समीकरण बन रहे है यमुनोत्री से निर्दलीय संजय डोभाल भाजपा कांग्रेस पर भारी हैं।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…