विनय उनियाल
कर्णप्रयाग : जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में आज दोपहर पिंडर नदी में छलांग लगाने नदी किनारे पहुंची दो युवतियों द्वारा छलांग लगाने को तैयारी के सेकंड भर के अंदर उत्तराखंड पुलिस के जवान विनोद पंवार द्वारा अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपनी सूझबूझ व तत्परता से दोनों युवतियों को पानी मे कूदने के प्रयास में वक़्त रहते पकड़ लिया व घाट पर सही सलामत ले आये।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर दो युवतियो आपस मे हाथ मे रस्सी बांध मुख्य सड़क से नीचे उतर पिंडर नदी के पास जाती देखी गयी। जिसपर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी विनोद पंवार द्वारा उन युवतियों के इरादे ठीक न भाप तत्परता दिखाते हुए मौके पर जाया गया। इस दौरान लोगों द्वारा युवतियों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर लगातार उन्हें ऊपर आने को बुलाया गया। इस दौरान जैसे ही उन युवतियों द्वारा पिंडर नदी में छलांग लगाने की कोशिश की गई तभी पुलिस कॉन्स्टेबल विनोद पंवार द्वारा अपनी जान जोखिम में डालते द्वारा एक दम से दोनों युवतियों को पकड़ लिया व उन्हें घाट पर खींच लिया।
दोनों युवतियों की वक़्त रहते जान बचाने पर सभी स्थानियों व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सराहना की गई।
जोत सिंह बिष्ट, सुभाष रमोला, रोहित रावत, आनंद बेलवाल और वीरेंद्र राणा सहित कई अतिथि…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
कॉर्बेट लैंडस्केप से लगे मर्चुला क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं. यहां…
चंपावत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार…
देहरादून के बालावाला में करीब 35.7 एकड़ भूमि पर आईटी पार्क/बिजनेस पार्क विकसित करने की…
बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शनों से यह साफ मैसेज जाएगा कि ऐसी बातें बर्दाश्त…