मसूरी – भाजयुमो अध्यक्ष ने कार्यकारणी का किया विस्तार, रविन्द्र रावत महामंत्री नियुक्त।

मसूरी : भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार ने जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर की संस्तुति एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप नेगी तथा भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा मसूरी मंडल के महामंत्री पद पर रविंद्र रावत रब्बू की नियुक्ति की है।
भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजयुमो मसूरी मंडल अध्यक्ष अमित पंवार ने भाजयुमो कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की घोषणा की जिसमें राहुल कठैत उपाध्यक्ष, रविंद्र रावत रब्बू महामंत्री, धीरज खंडियाल व प्रदीप उनियाल मंत्री, विशाल पंवार मीडिया प्रभारी, सहित प्रियांशु सजवाण, कमलेश चौहान, मनोज चौहान, सुनील नेगी, मोहित गुप्ता,  राजेश जवाड़ी, मनीश रावत व मनीष रावत को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया है।

इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि युवा मोर्चा में महामंत्री का पद खाली हो गया था उसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत को नियुक्त किया वहीं उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, मंत्री व सदस्य पदों पर नये युवाओं को जोड़ा गया है। नये पदाधिकारियों के विस्तार से युवा मोर्चा मजबूत हो गया है और सभी युवा पूरी ताकत के साथ भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे।

इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, सुनील रतूडी, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, धर्मपाल पंवार, सुरेश गोयल, सतीश ढौडियाल, अनीता सक्सेना, विजय बिंदवाल, कपिल मलिक, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago