मसूरी : बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Bollywood Actor Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म रत्शासन की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे व मसूरी के बार्लाेगंज स्थित सेंट जॉर्ज कालेज में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान शूटिंग देखने वालों की खासी भीड़ जमी रही लेकिन किसी को भी शूटिंग स्थल पर नहीं आने देने से लोग निराश हुए।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी।. इस फिल्म में अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली रकुलप्रीत सिंह भी मसूरी पहुंची। इस फिल्म की शूटिंग मसूरी में करीब 4 दिनों तक चलने वाली है। शूटिंग को लेकर शूटिंग यूनिट द्वारा प्रशासन और पुलिस से अनुमति ले ली गई है व पहले दिन सेंटजार्ज कालेज में अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्म के दृश्य विभिन्न लोकेशनों पर फिल्माये गये। मालूम हो कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रत्शासन को लेकर अभी से दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत की फिल्म का रीमेक हिंदी में किया जा रहा है। शूटिंग के लिए कई स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है साथ ही इसमें कई स्कूलों के बच्चे भी भाग ले रहे हैं। इंप्रेशन ग्रुप के बैनर तले बन रही इस फिल्म के प्रोड्यूसर मयंक तिवारी है और फिल्म के निर्माता वासु भगवानी और रंजीत तिवारी है। अक्षय कुमार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर बताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग मसूरी धनोल्टी देहरादून सहित कई स्थानों पर फिल्माई जाएगी बताया गया कि इससे पहले फिल्म की शूटिंग विदेशों में भी फिल्माई जा चुकी है और अब फिल्म को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जो शीघ्र ही दर्शकों के बीच होगी। मसूरी में हो रही शूटिंग में यहां के दृश्य को हिमाचल का बनाया गया है। फिल्म की शूंिटंग देखने बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए तथा अक्षय कुमार व अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह की एक झलक पाने को बेताब रही लेकिन किसी को भी शूंिटंग स्थल तक नहीं जाने दिया गया।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…