उत्तरकाशी : यमुनोत्री से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने फेडी से अपने जनसम्पर्क की शुरुवात की जहां पर ग्रामीणों ने एक स्वर में अपना समर्थन यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी संजय डोभाल को दिया और उनकी जीत को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया।
विधानसभा के कई ग्रामीणों ने भाजपा छोडकर संजय डोभाल को अपना समर्थन दिया। कल्याणी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। जिनेथ गांव, हरेती गांव , पुजारगांव, जखारी आदि दर्जनो गांव में जनसम्पर्क कर जनता का आशीर्वाद लिया। जनसम्पर्क के दौरान जनता से उनके सुख दुख एवं हर परिस्थिति में साथ देने का आश्वासन दिया । साथ ही यमुनोत्री विधानसभा की जनता को आश्वस्त करने का संकल्प लिया कि विधायक बनते ही पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हर सम्भव प्रयास करुंगा एवं यमुनोत्री को जिला बनाने को लेकर अपनी प्राथमिक जाहिर की। यमुनोत्री जिले की घोषणा को दोनों सरकारों ने ठंडे बस्ते में डालने का काम किया है। विधायक बनने के बाद जिला बनाने को लेकर हरसम्भव प्रयास किया जाऐगा। संजय डोभाल ने कहा कि कुछ लोगों को मुझपर आरोप लगाने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है इसलिए पारिवारिक सदस्यों एवं मेरे रिश्तेदारों के खिलाप अनाप शनाप बातें बना रहे हैं। साथ ही संजय डोभाल ने कहा कि उनकी इन बातों से हमको कोई फरक नही पडेगा क्योंकि जनता को सच मालूम है। अपने भ्रष्टाचार के मुद्दों पर वो लोग पुरी तरह जनता के बीच बेनकाब हो चुके हैं जिससे उनमे बौखलाहट साफ दिख रही है। 14 फरवरी को जनता भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए संजय डोभाल को वोट करेगी ऐसा मेरा विश्वास है । इस अवसर पर अजवीन पंवार, आनंद राणा जिला पंचायत सदस्य, सुन्दरलाल मटवान जिला पंचायत सदस्य, रेशमा रावत, सहित कई लोग उपस्थित रहे। ।
माँ डाट काली सिद्धपीठ का 223वां वार्षिकोत्सव 12 जुलाई, 2026 से, भव्य कार्यक्रमों की घोषणा…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को नई दिल्ली के दौरे पर जा…
चिपको आंदोलन की 52वीं वर्षगांठ आज पूरे उत्तराखंड सहित देशभर में पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा…
यमुनोत्री धाम में हाल ही में हुए हिमस्खलन ने क्षेत्र की स्थिति को गंभीर बना…
यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…
यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…