जितेन्द्र गौड़
देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद एवं अखाड़ा परिषद के बीच में यह घोषणा की कि देवस्थानम बोर्ड तत्काल प्रभाव से भंग किया जाएगा। इस घोषणा के बाद भी देवस्थानम बोर्ड को भंग न करके देवप्रयाग के तीर्थ पुरोहित समाज को छोड़ कर अन्य धामों के तीर्थ पुरोहितों के बीच से सदस्य नामित करने एवं धन आवंटित करने का कुचक्र वर्तमान सरकार कर रही है। इससे यह सिद्ध होता है कि सरकार फूट डालो और राज करो की नीति अपना रही है, जिससे तीर्थ पुरोहित समाज ही नहीं अपितु प्रदेश और देश की जनता आहत है। कांग्रेस पार्टी सरकार की इस नीति का प्रबल विरोध करते हुए देवस्थानम बोर्ड भंग करने के मुख्यमंत्री के आदेश को लागू करने की मांग करती है। साथ ही कांग्रेस तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन का समर्थन करती है और यदि भाजपा सरकार बोर्ड भंग नहीं करती है तो 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर सर्वप्रथम देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाएगा।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…