उत्तरकाशी : यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। पहाड़ में भारी बारिश होने के बावजूद भी संजय डोभाल व उनके समर्थकों का जनसंपर्क अभियान अपने अंदाज में तेजी पकड़ता नजर आ रहा है ,बतायें एक ओर स्वयं संजय डोभाल पैंथर, जिव्या, तारा कोट, उपरिकोट, रमोली, दारगढ़, बदालडा, रमोली, टीपरी, उड़़खोला एवं सूरी सहित कई गांव में जनसंपर्क किया वहीं दूसरी ओर उनके समर्थक अजवीन पंवार बड़कोट एवं गीठ पट्टी में संजय डोभाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, गीठ पट्टी में क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित पंवार के साथ कई युवाओं ने बर्फबारी में भी संजय डोभाल के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की। यहां पर देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान बड़कोट क्षेत्र में सामान्य से भी कम नजर आ रहा है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी सक्रिय नहीं दिख रहे है। डोभाल ने कहा कि यदि जनता को का समर्थन मिला तो इस क्षेत्र के विकास में अभूतपूर्व योगदान देंगे ।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…