देवप्रयाग : तीन धारा के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य में जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी तीनधारा से सूचना प्राप्त हुई कि देवप्रयाग तीनधारा के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उपरोक्त वाहन एक ट्रक UK 07 TA 4601 है, जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। चौकी बचेलीखाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 09 लोग सवार थे, जिसमे से 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व 07 लोग से घायल हो गए।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया व 108 के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। तथा मृत लोगों से शव को रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायलों के नाम –
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…