देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने अपने फेसबुक ऑफिसियल एकाउंट से जानकारी साँझा करते हुए बताया है कि प्रदेश भर के पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मसूरी से धनौल्टी-चम्बा, नैनीताल से हल्द्वानी, नैनीताल से भवाली, मुक्तेशर से धानाचुली, मुक्तेश्वर से रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध है। देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहन किंगरेट तक जा रहे हैं।
उक्त सभी मार्गों पर पुलिस/प्रशासन द्वारा मौके पर पहुँचकर मार्ग खुलवाने तथा यातायात सुचारू कर आमजन एवं पर्यटकों को सुरक्षित पास कराने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आप सभी से अपील है कि अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही यात्रा करें विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में मार्ग खुलने की स्थिति तक यथा स्थानों पर बने रहें। किसी भी प्रकार की सहायता हेतु डायल 112 पर संपर्क करें।
https://www.facebook.com/732711210148431/posts/4729285647157614/
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…