मसूरी : दिल्ली से मसूरी बर्फ देखने आये पर्यटक की कार हाथी पांव रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ में आई एक युवती गंभीर घायल है। जिसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
दिल्ली से मसूरी घूमने आये पर्यटक की कार (डीएल 1 सी एए 1000) हाथी पांव मार्ग (बासघाट के समीप) पर अनियंत्रित गई व गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खडड से निकाला लेकिन कार चला रहा 21 वर्षीय युवक यश राणा पुत्र गजेंद्र राणा निवासी गांव रिठाला दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में आई युवती 23 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया गया है। बताया गया कि युवती मृतक की दोस्त थी।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…