चमोली : गोचर, नंदप्रयाग घाट रोड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 05 फरवरी 2022 को पुलिस चौकी गोचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि नंदप्रयाग घाट रोड में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट गोचर से मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।
उक्त वाहन मैक्स UK07TA -0578 था, जो कि नंदप्रयाग घाट रोड पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 03 लोग सवार थे, तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में मार्ग अवरूद्ध होने के कारण 15 से 17 किमी0 पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर तीनों शवों को रिकवर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पटवारी के सुपुर्द किया।
मृतकों के नाम – पंकज सिंह s/o कुंदन सिंह उम्र 30 वर्ष, देवेंद्र सिंह s/o कैलाशी सिंह उम्र 33 वर्ष, तोताराम s/o नामालूम उम्र 40 वर्ष
समस्त निवासी – ग्राम रामणी तहसील घाट जनपद चमोली।
Ola Electric ने बताया कि Ola S1 X+ (5.2kWh) को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR),…
Ola Electric ने बताया कि Ola S1 X+ (5.2kWh) को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR),…
Honda Motorcycle ने भारत के लिए अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Honda WN7 के लिए एक डिज़ाइन…
मां यमुना मायके से ही दूषित होती जा रही है. इसकी वजह श्रद्धालुओं द्वारा यमुना…
हरीश रावत पार्टी में अपने दबदबे को कायम नहीं रख पा रहे हैं, उनके करीबी…
राहुल ने कहा कि 12 सालों में पीएम मोदी ने देश की स्थिति खराब कर…